Loading...
अभी-अभी:

चरित्र पर शंका होने के कारण पति ने किया पत्नि पर वार

image

Oct 12, 2018

अजय गुप्ता : कोरिया जिले के खोंगापानी चौकी क्षेत्र के पक्काधौड़ा में एक व्यक्ति ने पत्नी के चरित्र पर शंका होने पर चाकू से गले पर वार कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति की तलाश कर रही है। 

मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल पत्नी का ईलाज चल रहा है। पत्नी की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। आरोपी जानकीपाल  (पति) कई दिनों से अपनी पत्नी के चरित्र पर शक कर रहा था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े और विवाद भी होते रहते थे। गुरुवार को लगभग 4 बजे शाम को फिर से दोनों पति-पत्नी में इसी  बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर घर में रखी चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर। आरोपी जानकीपाल (पति) की खोज शुरू कर दी है।