Loading...
अभी-अभी:

मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 15 लोग जख्मी

image

Apr 8, 2019

अजय गुप्ता : रविवार की देर शाम जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के परिहत गांव के समीप मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 15 लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल मजदूर परिहत गांव के निवासी है। 

जानकारी के अनुसार सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परिहत निवासी मजदूर रविवार को ग्राम पंचायत पोड़ी में कार्य करने गए हुए थे। काम करने के बाद सभी मजदूर पिकप क्रमांक सीजी 16 A 2056 में सवार होकर वापस अपने गांव परिहत जा रहे थे। इसी दौरान लौटते वक्त परिहत गांव के समीप  पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से उपचार हेतु 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर सोनहत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।