Loading...
अभी-अभी:

स्टार प्रचारकों का तूफानी दौरा, 20 नवम्बर को दूसरे चरण के होंगे चुनाव

image

Nov 18, 2018

रामेश्वर मरकाम : धमतरी जिले में आगामी 20 नवम्बर को दूसरे चरण के चुनाव होने है। लिहाजा राजनैतिक दलों के प्रत्याशी सहित निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव प्रचार प्रसार में कोई कसर नही छोड़ रहे है और लगातार जनता के बीच पहुँच रहे हैै इधर भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने स्टार प्रचारको के माध्यम से वोटरों को साधने की कोशिश में जुटे है। शनिवार को एक तरफ जहां सिहावा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के पक्ष मे जनता से वोट मांगने कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिध्दू नगरी पहुंचे तो वही धमतरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रंजना साहू के पक्ष में प्रचार करने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने धमतरी शहर के मिशन ग्राउण्ड में चुनावी सभा ली। 

इधर कुरूद विधानसभा में भी साहू समाज को साधने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास बतौर स्टार प्रचारक के रूप में पहुंचे। चुनावी सभा में नवजोत सिंह सिध्दू ने कहा कि सत्ता हाथ में आते ही मोदी जी सब वादो से मुकर गए और सिर्फ अमीरो के हाथों के अब कथपुतली बन कर रह गये है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए नोटबंदी तुगलकी फरमान बताया। वही नवजोत सिंह सिध्दू ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अबकि बार प्रदेश और केन्द्र मे कांग्रेस की सरकार आते ही आदिवासियो का अधिकार एवं किसानो सहित बेरोजगारो के हित में करेगी। इधर अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के वक्त की पार्टी है। चुनाव समाप्त होते ही कांग्रेसी गायब हो जाते है।बीजेपी चुनाव हो न हो लोगो के बीच रहकर उनको उनका हक दिलाता रहा है कांग्रेस एक ऐसा एटीएम है जिसमे सवाल डालते ही झूठ बाहर आता है। 

कांग्रेस ने 50 सालो में कुछ नही किया। हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम भाजपा ने किया। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया। धीरे धीरे देश से कांग्रेस का सफाया हो रहा है। वैसे छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का सुफड़ा साफ हो जाएगा। कांगे्रस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जमीन से लेकर आकाश तक सिर्फ घोटाला ही किया तो वही झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है जहां जहां भाजपा की सरकारें है वहां बेहत्तर काम हुए है। हमारी सरकार ने गरीबों और सभी वर्ग के लोगों की चिंता की। उन्होंने मंच से बताया कि राजनांदगांव जिले के एक गांव में उनका जन्म हुआ और एक मजदूर के रूप में मजदूरी करने के लिए झारखंड चला गया था भाजपा पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में करते करते पार्टी ने उन्हें चुनाव करने का मौका दिया तब से वह झारखंड की जनता की सेवा कर रहा है जबकि कांग्रेस गांधी परिवार तक ही सीमित हो गई है किसी आम आदमी को कभी मौका नही दिया जाता है।