Loading...
अभी-अभी:

धमतरी जनपद अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव आवेदन को प्रशासन ने किया निरस्त

image

Sep 28, 2018

रामेश्वर मरकाम : गुरूवार को धमतरी जनपद अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव आवेदन को प्रशासन ने निरस्त कर दिया है, आवेदन में अविश्वास प्रस्ताव स्पष्ट नही होने के कारण प्रशासन ने आवेदन को निरस्त कर अध्यक्ष रंजना साहू को एक बड़ी राहत दी है। दरअसल धमतरी में जनपपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की पेशकश बाद सियासी राजनीति में उथल पुथल मच गई थी जिसकेे बाद जनपद अध्यक्ष ने पार्टी जिलाध्यक्ष से मिलकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

हालांकि इस्तीफा कलेक्टर को न देकर भाजपा जिला अध्यक्ष को दिया था बता दे कि चुनाव के ऐन वक्त पहले भाजपा के जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था तो वही कांग्रेस ने भी इसका समर्थन किया था। करीब 25 सदस्यो वाले जनपद पंचायत धमतरी मे 17 जनपद सदस्यो ने जनपद अध्यक्ष को पद से हटाने के लिये अविश्वास प्रस्ताव प्रशासन को सौपा था। जिसमें भाजपा के 6 जनपद सदस्य शामिल थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि यह पूरा मामला कांग्रेस का रचा हुआ षडयंत्र रहा है जो अब ध्वस्त हो गया है बीजेपी एक संगठित पार्टी है जिसमें सभी सदस्य की आस्था जुड़ी हुई कुछ जगह मतभेद हो सकते है लेकिन मनभेद नही है।हालांकि जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा है कि सदस्यों की नाराजगी को बैठक कर दूर कर लिया गया है अगर वोटिंग की नौबत आती है तो भी भाजपा बहुमत साबित कर सकती है।