Loading...
अभी-अभी:

8 लाख का इनामी नक्सली अर्जुन कर रहा सरेंडर, कई बड़ी वारदातों को दे चु​का है अंजाम

image

Mar 8, 2019

शिवा यादव : जिला सुकमा से एक बड़ी और खबर आ रही है। इलाके में 2001 से सक्रीय 8 लाख का इनामी नक्सली अर्जुन आज सरेंडर किया है।

अर्जुन पर कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने का आरोप
अर्जुन कोंटा एरिया कमेटी का चीफ अर्जुन 15 वर्ष की आयु से नक्सली संगठन में जुड़ा था साथ ही कई बड़े पदों पर कमांडर रह चुका है। अर्जुन पर कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने अर्जुन पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। साथ ही उसकी पत्नी भी संघठन छोड़ चुकी उसपर भी 5 लाख इनाम घोषित है। अर्जुन अपने साथी नक्सलियों से परेशान होकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है।दोरनापाल में पुलिस ने पकड़ा जिससे पता चला कि वह आत्मसमर्पण करने पहुचा था।

नक्सली अर्जुन करना चाहता है आत्मसमर्पण 
बताया जा रहा है कि, अर्जुन ने बीते कुछ दिनों से नक्सलियों का साथ देना छोड़ दिया था और कई मामलों संगठन परेशान किया जा रहा था जिससे क्षुब्ध होकर उसके ही साथी नक्सलियों ने अर्जुन को जनअदालत में सजा देने की धमकी भी दी थी। इसके बाद अर्जुन ने आत्मसमर्पण का फैसला किया है। भेज्जी के पास 12 सीआरपीएफ के जवानों को शहीद करने में अर्जुन ने अंजाम दिया था। कसालपाड, रायगुड़ा बीजापुर की घटना व नारायणपुर जैसे कई बड़ी घटना में शामिल हुआ था।

एसपी जितेंद्र शुक्ला के मुताबिक
एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि अर्जुन जैसे कई बड़े नक्सली कैडर आत्मसमर्पण करना चाह रहे है मगर बड़े नक्सली उन पर सख्त नजर बनाए हुए है। 

नक्सली फिर पहुंचा सकते हैैं सुरक्षाबलों को नुकसान
आने वाले कुछ महीनों में नक्सली पूरे सुकमा जिले को बारूद का जाल बिछा रखा है। ताकि ज्यादा ज्यादा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाये साथ ही नक्सली अर्जुन ने बताया कि नक्सलियों को हथियार कारतूस की भारी कमी है। जिसके चलते वो फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।