Loading...
अभी-अभी:

युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी पहुंचे पखांजुर

image

Sep 22, 2018

सुशील सलाम : युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी आज पखांजुर पहुंचे, अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम पखांजुर आगमन पर युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओ ने कापसी से पखांजुर तक बाईक रैली निकालकर सभा स्थल तक पहुंचे,जहा पाढ़ी ने सभा को संबोधित करते हुए आने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ को जोश और जुनून के साथ काम करने और भाजपा सरकार द्वारा किये गए भ्रस्टाचार को जनता तक पहुंचाने को कहा।

उन्होंने बताया की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतिओ को जनता के बीच ले जाइए और जनता को समझाइये उसी से अंतागढ़ में कांग्रेस की जीत तय है। पूर्णचंद पाढ़ी की भाषण सुनकर युवाकांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश बड़ गए। पूर्णचंद पाढ़ी ने कहा कि रमन सरकार ने कड़ोरो रुपए संचार क्रांति के नाम से मोबाइल बाट रहे हैं इन पैसो से अगर किसान की ऋण माफ करते तो छत्तीसगढ़ के किसानों को कुछ राहत मिलती।