Loading...
अभी-अभी:

जगदलपुरः छग के मुख्य सचिव ने दिवसीय दौरे पर जगदलपुर पहुंचे, किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

image

Dec 16, 2019

आशुतोष तिवारी - छग के मुख्य सचिव आरपी मंडल अपने एक दिवसीय दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चित्रकोट मार्ग पर करंजी और छापर भनपुरी के दो धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। धान खरीदी केंद्र का जायजा लेने के दौरान मुख्य सचिव ने सहकारी निरीक्षक को जमकर फटकार भी लगाई और धान खरीदी में लापरवाही बरतने व किसानों को परेशानी होने पर निलंबित करने की चेतावनी भी दी। हालाँकि सीएस के केंद्र निरीक्षण को औचक निरीक्षण कहा जा रहा था, पर इसकी तैयारी पहले से कर ली गई थी। 

अपने दौरे के दौरान आरपी मंडल काफी सख्त नज़र आये

छग में धान खरीदी का मुद्दा गरमाया हुआ है। 2500 रूपए में धान की खरीदी करने के साथ साथ इसमें किसी तरह की धांधली न की जाये, यह भी प्रमुख समस्या है और यही वजह है कि धान खरीदी पर स्वयं मुख्य सचिव घूम-घूम कर नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में कल मुख्य सचिव जगदलपुर पहुंचे और दो केन्दों का दौरा किया। दौरे के बाद मुख्य सचिव ने चित्रकोट में संभाग स्तर के सभी अधिकारीयों की बैठक ली। जिसमें धान खरीदी को लेकर विशेष दिशा निर्देश भी दिए गए। अपने दौरे के दौरान आरपी मंडल काफी सख्त नज़र आये और अधिकारियों की छोटी सी गलतियों पर भी उनकी क्लास लेने से नहीं चुके। करंजी के केंद्र में सहकारी निरीक्षक रवि भूषण राव को सही जानकारी न दे पाने पर तत्काल निलंबित करने की चेतावनी दे डाली।

पाई गई कमियों को सुधारने के दिशा निर्देश दिए गए

हालाँकि सीएस के इस निरीक्षण दौरे को औचक निरिक्षण बताया जा रहा था, पर उनके दौरे को लेकर तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं। केंद्र में पानी का छिड़काव किया गया था, महिला व पुरुष प्रसाधन के बोर्ड लगाए गए थे। स्टॉक पंजी को दुरुस्त किया गया था, जिससे कि निरीक्षण के दौरान सीएस की डांट न सुननी पड़े। बावजूद इसके अधिकारी को मुख्य सचिव की नाराजगी झेलनी पड़ी। मुख्य सचिव के साथ दौरे में बस्तर पहुंचे खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने बताया कि इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका निराकरण करना था। केंद्रों में कुछ कमियां पाई गई हैं जिन्हे सुधारने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसानों को 2500 रूपए समर्थन मूल्य मिलने की समय सीमा पर जल्द ही फैसला लेने की बात भी खाद्य विभाग के सचिव ने की।