Loading...
अभी-अभी:

फूलपाड़ झरने से गिरकर 1 युवक की मौत और दूसरा घायल

image

Mar 14, 2019

पंकज सिंह भदौरिया : 80 फ़ीट ऊंचे झरने से दो युवक फोटोशूट करवाते वक्त नीचे गिरे। जिन्हें बचाने के लिए संजीवनी एक्सप्रेस कुआकोंडा के कर्मचारियों ने बड़ा रेस्क्यू किया। फिर भी सुभरनाथ नामक युवक को नही बचा पाये।

फ़ोटो खिंचवाने के चक्कर मे हुआ हादसा

गीदम ब्लॉक के तुमनार गांव से 3 दोस्त फूलपाड़ झरने में घूमने गये थे। तभी झरने पर हादसा हुआ। मृतक का नाम सुभरनाथ और घायल का नाम सरित है। घायल का इलाज दन्तेवाड़ा में जारी है।

कुआकोंडा थानाक्षेत्र के फूलपहाड़ वाटरफॉल की घटना

दरअसल फूलपाड़ झरना दन्तेवाड़ा से 45 किलोमीटर दूर फूलपाड़ गांव में है। जिसकी खूबसूरती देखने सैकड़ो सैलानी अक्सर जाते रहते है। तुमनार के 03 दोस्त सुभरनाथ,सरित और तामेश्वर भी पहुँचे हुए थे। जहाँ 100 फ़ीट झरने के ऊपरी हिस्से में सुभरनाथ और सरित पानी की धार के बीच खड़े होकर फ़ोटो खिंचवा रहे थे। तभी वे फिसलकर नीचे जा गिरे और पत्थरो में फंस गए। इधर संजीवनी 108 ने मदद कर दोनों घायल लड़को को निकाला फिर भी सुभरनाथ की मौत हो गयी। जिला प्रशासन ने झरने पर कोई भी सुरक्षा के उपाय नही किये है।