Loading...
अभी-अभी:

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पुलिस कर रही जांच

image

Feb 3, 2018

**गरियाबंद**। शहर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है, मरने वालों में दो मासूम बेटियां और उनका पिता शामिल है। मामला देवभोग थाना के टेमरा गांव का है, जहां बीती रात शिक्षक सुधीर पात्रे और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। सुधीर और उसकी एक माह की बच्ची की आग में जलने से मौत हुए है, वहीं दूसरी बच्ची बगल के कमरे में मृत पाई गयी है। **गैस लीक होने के कारण लगी आग...** अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सुधीर के घर की लाईट गोल थी, सुबह तीन बजे के आसपास सुधीर ने दीपक जलाने के लिए माचिस जलाई तो सिलंडर गैस लीक होने के कारण आग लग गयी, जिसमें वह खुद और उसकी एक माह की बच्ची आग में झुलस गये और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। **बच्ची की मौत अभी भी संदेह में...** वहीं आग बुझाने की कोशिश में सुधीर की पत्नी कविता झुलस गयी है, उसे उपचार के लिए देवभोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दूसरी बेटी बगल के कमरे में मृत हालत में मिली है। इसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पायी है। फिलहाल देवभोग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।