Loading...
अभी-अभी:

जहर देकर तेंदुए का शिकारः खाल के साथ 4 गिरफ्तार

image

Feb 8, 2018

राजनादगांव। जिले के अम्बागढ़ चौकी में तेंदुए की खाल के साथ चार आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। दरअसल जिले में तीन दिन पूर्व तेंदुए के शिकार का मामला सामने आया था, जिसपर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बछड़े के शव पर छिड़का था जहर...

अम्बागढ़ चौकी के बस  स्टैंड में बीती रात लगभग 11 बजे 4 लोग तेंदुए की खाल के साथ पकड़ाए हैं। यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर वन विभाग द्वारा की गई। बीतीरात वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि अंबागढ़ चौकी बस स्टैंड में कुछ लोग लाल पन्नी में खाल ले कर खड़े हैं। इस सूचना के बाद तुरंत वन क्षेत्रपाल अधिकारी की अगुवानी में एक टीम तैयार की गई , और तुरन्त बस स्टैंड जाकर उन चारों को एक तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया ।

इन आरोपियों ने बताया कि महाराष्ट्र के धनोरा तहसील के मरकेगांव में एक मरे हुए बछड़े के शव पर जहर छिड़का गया और फिर तेंदुए के शावक ने लालच में आकर इस बछड़े को खाया फिर तेंदुआ मर गया। जब्त खाल  तेंदुए के बच्चे की है।

तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार चार आरोपी धनंजय सिंह कोमरे पिता सुरेश कोमरे जाति गोड़ उम्र 30 वर्ष निवासी गट्टेपायली वामन धुर्वे पिता सेनु धुर्वे उम्र 20 वर्ष निवासी मरकेगांव आनंद राम मंडावी पिता तुलसी राम मंडावी उम्र 50 वर्ष मुरगांव, लालू कोर्राम, महारू जाति गोड़ उम्र 48 वर्ष निवासी मुरगांव यह चारों आरोपी महाराष्ट्र के हैं। तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार इन चारों आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां  चारों को जेल भेज दिया गया है।