Loading...
अभी-अभी:

रतनपुर लखनी देवी पहाड़ के नीचे 40 वर्षीय अज्ञात युवक ने लगाई फांसी

image

Jun 20, 2018

रतनपुर लखनी देवी पहाड़ के नीचे सागौन प्लांटेशन के अंदर एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसकी शिनाख्त का प्रयास पुलिस करा रही है फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

इस संबंध में रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे करीब पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक की शव लखनी देवी पहाड़ के नीचे सागौन प्लांटेशन के अंदर देखा गया है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रतनपुर पुलिस को दिया तब रतनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पर शव का मुआयना करने के उपरांत यह देखा कि एक अज्ञात 40 वर्षीय युवक परसा के पेड़ पर लायलोन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

वही पेड़ में युवक का बैग टंगा हुआ है। जबकी पास में ही मृतक की काले कलर की चप्पल भी पड़ी है। तब रतनपुर पुलिस ने आसपास के खड़े लोगों से पंचनामा बयान लेकर पेड़ पर से शव को नीचे उतरवाया। वही मृतक की जेब के साथ उसकी बैग की तलाशी ली गई इस दौरान पुलिस को 12/ 2 /2018 को किसी के साथ लिखा-पढ़ी की हुई कुछ दस्तावेज मिला है। जिसे कि रतनपुर पुलिस ने अपने पास रख लिया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेजकर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।