Loading...
अभी-अभी:

झाड़ फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, 40 हजार के गहनों पर भी हाथ साफ

image

Jul 31, 2017

धमतरी : झाड़ फूंक के बहाने एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया हैं। आरोपी ने अपने आपको बैगा बताकर महिला की बीमारी दूर करने झांसा दिया। जिसके बाद पूजापाठ करने के बहाने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं घर में रखे 40 हजार के सोने चांदी के गहने पर भी हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात बैगा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

दरअसल भखारा थाना इलाके के चरोटा गांव में रहने वाली एक महिला खेत में काम करने गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी खेत पहुंचकर अपने आपको बैगा बताया और महिला के माता-पिता द्वारा भेजे जाने की बात कही। आरोपी ने महिला को बच्चादानी खराब होने का डर दिखाया। जिसके बाद आरोपी बैगा ने तन्त्र मन्त्र के सहारे ठीक करने का झांसा दिया। साथ ही आरोपी ने घर में भी पूजा पाठ करने की बात कही। जिससे महिला उसे अपने घर ले गई। आरोपी बैगा ने बकायदा महिला से पूजापाठ के लिए सामान भी मंगाया, लेकिन इसी बीच गन्दे नियत से पहुंचे बैगा ने महिला की अस्मत को तार-तार कर दिया और अस्मत लूटने के बाद मौके से फरार हो गया। दुष्कर्म की शिकार हुई महिला थाने पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की। बहरहाल पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बैगा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया हैं और आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।