Loading...
अभी-अभी:

हड़ताल कर रहे 51 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त

image

Mar 23, 2018

सूरजपुर। पांच मार्च से वेतनमान बढ़ाने और अपनी अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बेमुनादी हड़ताल पर हैं, जिसको लेकर अब प्रशासन भी सख्त हो गया है।

14 मार्च तक का दिया था अल्टीमेटम...

पहले जिला प्रबंधन की ओर से इन्हें काम पर लौटने के लिए 14 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका काम पर नहीं लौटे, जिसके बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए 51 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा समाप्त करते हुए सभी को डिसमिस कर दिया गया है।

साथ ही प्रशासन ने यह चेतावनी भी दी है, कि जो भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने काम पर नहीं लौटेंगे उन पर भी कार्रवाई की जायेगी।

अब भी जारी है हड़ताल...

वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ भी अब आर-पार के लड़ाई के मूढ़ में है ,उन्होंने अपनी हड़ताल जारी रखी है, और राज्य सरकार पर महिलाओं के शोषण का आरोप लगाते हुए उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है। अब देखना ये होगा कि आखिर इस हड़ताल का आगाज़ ऐसा हुआ है तो अंजाम कैसा होगा।