Loading...
अभी-अभी:

घर के बाड़े में तेंदुओं का हमला, 54 भेड़ बकरियों की मौत 6 घायल

image

Feb 19, 2018

बालोद। जिले के  डौण्डी नगर पंचायत के आवास पारा में तेंदुओं के आतंक से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तेंदुओं ने घर के बाड़े में भेड़ बकरियों पर हमला कर दिया। तेंदुओं के हमले से 54 भेड़ बकरियों की मौत हो गई, 6 घायल और 20 लापता हैं।

घटना के वक्त घर के सभी लोग सोये हुए थे, तभी अचानक बाड़े में बंधे भेड़ बकरियों पर तेंदुओं ने हमला कर दिया।

पैरों के मिले निशान...

वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। जांच के दौरान घटना स्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर एक नाले में जानवर के पद चिन्ह  मिले हैं। पद चिन्ह का नमूना ले लिया गया है। औऱ मृत जानवरों का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया,  तो वहीं घायल भेड़ों  का उपचार किया जा रहा है।

शासन से मुआवजे की मांग...

घटना के विषय में घर वालों की मानें तो सुबह जब देखा तो सभी जानवर मरे हुए थे, वहीं कुछ गायब मिले। जहां अब घर वाले शासन से मुआवजा चाहते हैं। वहीं  घटना स्थल पर पहुंचे वनपरिक्षेत्र अधिकारी ने जांच के बाद नियम अनुसार कार्यवाही कर मुआवजा देने की बात की है।  बताया जा रहा है कि तेंदुओं की संख्या 1 से अधिक थी।