Loading...
अभी-अभी:

70 महिलाओं का स्कॉड बिलासपुर के मनचलों पर रखेगी नज़र

image

Oct 3, 2017

बिलासपुर : पुलिस ने महिला स्कॉड का गठन किया। महिला स्कॉड दिन-रात शहर में पेट्रोलिंग करेंगी। इसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कूटर भी पुलिस विभाग द्वारा दिया गया है। 70 महिलाओं का स्कॉड शहर के मनचलों पर नजर रखेगा। वहीं एएसपी अर्चना झा ने बताया कि 70 महिलाओं का दल महिला सशक्तिकरण के लिये तैयार किया गया है। जिसको हरी झंडी मुख्यमंत्री रमन सिंह आज बोनस तिहार सम्मेलन में देंगे।

बिलासपुर पुलिस ने महिला स्कॉड का गठन किया है ये महिला स्कॉड दिन-रात अलग-अलग परियों में शहर में पेट्रोलिंग करेगी। विशेष प्रकार की स्कूटर इन महिला स्कॉड को पुलिस विभाग से दी गई है। जिसमे वायरलेस सेट और हूटर लगा, नीली लाल बत्ती लगी है। ये लेडी दिन-रात दोनों समय पेट्रोलिंग का काम करेंगी। 70 महिलाओ का ये स्कॉड मनचलों पर भी नजर रखेगा। 

महिला थाना से संचालित इस स्कॉड से महिला पुलिस कंही भी तुरत पहुंचेंगी और सीधे कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी देंगी। जिससे महिलायों को होने वाली दुर्घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को मिल जाएगी। एएसपी अर्चना झा ने बताया कि  70 महिलाओं का दल तैयार किया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में ये पहल की गई है। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री रमन सिंह बोनस तिहार सम्मेलन में करेंगे।