Loading...
अभी-अभी:

नगरपालिका में महिला सदस्य ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

image

Mar 29, 2019

पंकज सिंह भदौरिया : नगर पालिका बचेली क्षेत्र में सफाई कर्मी में काम करने वाली महिला स्व सहायता समूह की एक महिला सदस्य ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी आर कोराम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत महिला ने अपने सहकर्मियों के साथ थाने जाकर की है। 

पुलिस मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की बात कह रही है। 
अक्सर विवादों में रहने वाले सीएमओ PR कोर्राम फिर एक बार विवादों में घिर गए है। एक महिला की शिकायत है कि कुछ दिनों पूर्व सीएमओ साहब ने उसे घर के काम के लिए बुलाया और घर मे उससे छेड़छाड़ की, विरोध करने और घर पर काम करने से मना करने पर आज सीएमओ ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के काम से भी निकालने का आदेश सुपवाईजर को दे दिया।

महिला समूह के सदस्यों द्वारा बार बार पूछे जाने पर भी सीएमओ महिला को काम से निकालने की वजह नही बता रहे थे। नाराज़ महिला समूह के दर्जनों सदस्यों ने कारणों का खुलासा करते थाने में शिकायत कराई है। पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है। इससे पूर्व भी सीएमओ पर महिलाओ से दुर्व्यवहार की शिकायतें आती रही है विगत वर्ष एक व्यापारी के साथ भी सीएमओ का विवाद थाने तक जा पहुंचा था।