Loading...
अभी-अभी:

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बारिश भी नहीं तोड़ पाई इनके हौसलों को

image

Jul 22, 2018

हेमंत शर्मा : 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों का हड़ताल लगातार जारी है सातवें दिन बारिश भी इनके हौसलो को नही तोड़ पाई आज भी बड़ी संख्या में एम्बुलेंस कर्मचारी रैनकोट और छाता लेकर ईदगाह भाठा मैदान में डटे रहे। कर्मचारियों को हड़ताल की अनुमति नही दी गयी है उनके द्वारा लगाए पंडालों को प्रशासन द्वारा निकाल दिया गया था तब से वो खुले आसमान के नीचे बैठकर मांगो को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। 

इस बार अपनी मांगों को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ रहे कर्मचारियों पर बारिश का भी कोई असर नही दिखाई पड़ रहा है बारिश के बीच हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि,चाहे अंधी आये या तूफान लेकिन वो पीछे हटने वाले नही है सरकार सिर्फ नई निविदा की बात करती है पिछले सात वर्षों से जीवीके ने कर्मचारियों का शोषण किया है सरकार इसमे स्थाई हल निकाले। हम हर मुश्किल हालातो में ड्यूटी करते है और हर मुश्किल हालातो में अपनी जायज मांगो को लेकर लड़ने को तैयार है।

इनका कहना है कि, सरकार को उनकी मांगों को मानना ही पड़ेगा, वहीं दूसरी तरफ हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों पर जीवीके लगातार सख्त कदम उठाते नजर आ रही है अब तक जीवीके ने 46 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति कर दी है इसमे संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी शामिल है बता दें कि पिछले 7 दिनों से प्रदेशभर के 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी ठेका प्रथा बंद करने, न्यूनतम मजदूरी सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है और इनके हड़ताल पर जाने से एम्बुलेंस सेवा ठप होती नजर आ रही है हालांकि सरकार वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात लगातार कह रही है।