Loading...
अभी-अभी:

अनुश्री अग्रवाल का मॉडल "यूरिन द इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर" का राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन

image

Jan 16, 2020

टुकेश्वर लोधी : भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संभाग स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रोग्राम का आयोजन रायपुर में किया गया। इसमें स्थानीय गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग की कक्षा नवमीं की छात्रा "अनुश्री अग्रवाल " द्वारा बनाया गया मॉडल "यूरिन का इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर, महिमा साहू एवं अंजली गुप्ता की इमरजेंसी पेट्रोल केरोसिन बर्नर का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल एवं दर्शकों ने दोनों मॉडल की सराहना की है। 

अनुश्री के मॉडल "यूरिन द इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर "का राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन किया गया है। राजधानी रायपुर में आयोजित संभागीय स्तरीय प्रदर्शनी में रायपुर, गरियाबंद, बलौदा बाजार महासमुंद धमतरी जिला के विभिन्न स्कूलों के 549 मॉडल को शामिल किया गया। प्रस्तुत मॉडल "यूरिन द इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर" में मानव मूत्र से इलेक्ट्रिसिटी बनाने की अनोखी तकनीक को प्रदर्शित किया है। इस तकनीक को विद्युत उत्पादन के लिए वैकल्पिक स्रोत के रूप में उपयोग किया जा सकता है। प्रस्तुत मॉडल में विद्युत उत्पादन के लिए व्यर्थ जाने वाली यूरिन का उपयोग किया जाता है जिसके लिए दर्शकों ने अत्यधिक प्रशंसा की है।