Loading...
अभी-अभी:

धमतरीः 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

image

Apr 8, 2019

टी. एल. सिन्हा- विकासखंड मगरलोड मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वन क्षेत्र ग्राम  पंचायत मोहेरा में नारायण कश्यप जो कि कच्ची महुआ शराब की बिक्री कर रहा था। पुलिस ग्राहक बनकर आरोपी के घर शराब लेने पहुंची। जैसे ही शराब दिया, मगरलोड पुलिस टीम मौके पर 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को घर की बाड़ी में रखे शराब के साथ पकड़ा। आरोपी पर धारा 34, 2 आबकारी एक्ट के तहत  कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक मेघराज निषाद, आरक्षक परमानंद साहू, सैनिक महेश सिन्हा, भेशराम सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

अवैधानिक  कार्यों  पर पुलिस के जवान क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए 

मगरलोड थाना प्रभारी कमला पुशाम ने  बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 का आदर्श आचार संहिता 10 मार्च को लागू हो गया है। जिसके कारण शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा अवैधानिक कार्य करने वाले तथा अवैध शराब बिक्री पर चलानी करवाई करने अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का विशेष निर्देश पुलिस के जवानों को मिला है। इस प्रकार के अवैधानिक  कार्यों  पर पुलिस के जवान क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं।