Loading...
अभी-अभी:

सर्किट हाउस में आप पार्टी के सांसद ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर लगाए संगीन आरोप

image

Oct 4, 2018

भूपेन्द्र सिंह - रायगढ़ के सर्किट हाउस में आप पार्टी के सांसद ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर संगीन आरोप लगाया। बीते 15 सालों में हुई छत्तीसगढ़ की दुर्दशा और बदहाली भाजपा सरकार की देन है प्रदेश के रमन सरकार ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार कर दिया है इस वजह से आज प्रदेश की ढाई करोड़ जनता इस सरकार को बदलकर नई सरकार बनाने को बेचैन है, उक्त बातें राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संगठन मंत्री रवि मानव एवं रायगढ़ विधानसभा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहीं।

इस दौरान जनसभा के माध्यम से रमन सरकार एवं उनके मंत्री के भ्रष्टाचार एवं घोटाले जैसे पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी का दंतेवाड़ा जमीन घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीदी जल की की शासकीय भूमि पर कब्जा भदौरा जमीन घोटाला आय से अधिक संपत्ति का रीजन शिक्षा मंत्री की पत्नी के स्थान पर अन्य का परीक्षा देने की मामले की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।