Loading...
अभी-अभी:

दुर्ग : भाजपा महासचिव सरोज पांडेय ने किया मतदान कहा, इस बार भी भाजपा का ही कमल खिलेगा...

image

Dec 21, 2019

चंद्रकांत देवांगन : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के लिए दुर्ग के पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुँची। जहाँ मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर मतदान किया। मतदान के पश्चात राष्ट्रीय महासचिव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, कि पिछले 20 वर्षों से दुर्ग नगर निगम में भाजपा की सत्ता हैं और इस बार भी भाजपा का ही कमल दुर्ग नगर निगम में खिलेगा।

सरोज पांडेय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, एनआरसी और सीएए को लेकर देश में जो आज हालात बने हुए हैं। उसके पीछे का पूरा खेल कांग्रेस के द्वारा तय किया गया हैं। और इस खेल में उसने प्रबुद्ध लोगो को आगे कर देश को अस्थिर करने का कार्य कर रही है। वहीं सरोज पाण्डेय ने कांग्रेस अपने वोट बैंक को बचाने के लिए देश भर में इस तरह का विरोध प्रदर्शन करवा रही हैं और सामने प्रबुद्ध लोगो को करवा कर भारत को अस्थिर करवा रही हैं। इस खेल में कांग्रेस पार्टी ही मुख्य भूमिका में हैं।