Loading...
अभी-अभी:

बस्तर में खुलेआम चल रहा प्रतिबंधित जुआ, साप्ताहिक बाजारों में पुलिस के नाक के नीचे चल रहा खेल

image

Mar 8, 2019

आशुतोष तिवारी : बस्तर में खुड़खुड़ी जुआ का खेल इन दिनों जोरों पर है। बस्तर के साप्ताहिक मुर्ग़ा बाजारों में जुआरी अपना खेल खुलेआम चला रहे है। ताज़ा मामला ग्राम केशलूर के चालकीगुड़ा औऱ कलेपाल का है। जहां लगने वाली साप्ताहिक मुर्ग़ा बाज़ार में खुड़खुड़ी जुआरी अपना कब्जा जमा रखें हैं। 

बता दें ​कि इस खेल को छोटे बच्चे भी खेलते नज़र आ रहे हैं। पुलिस के नाक के नीचे चल रही यह जुआ शर्मनाक है। हालांकि पुलिस के अधिकारी सीएसपी जगदलपुर हेमसागर सिदार का कहना है कि इस खेल को जिले में पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। पकड़े जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।