Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ः मधुमक्खी के हमले से सैकड़ों लोग घायल, आनंद में पड़ा खलल

image

Mar 18, 2019

गोपाल कृष्ण खरसिया- रायगढ़ जिले के बहुचर्चित इको पार्क राम झरना में छुट्टी के समय प्राकृतिक सौंदर्य के साथ झरने को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से लोग पिकनिक मनाने आते हैं। रविवार होने के कारण कुछ अधिक भीड़भाड़ थी तभी लोगों पर अचानक मधुमक्खी ने हमला कर दिया।

रविवार की इको पार्क राम झरना में पिकनिक मनाने आने वाली की तादाद 800 से ऊपर थी, जिसमें  लोगों के अलावा स्कूली बच्चों की उपस्थिति भी रही। अचानक ही हुये मधुमक्खी के हमले से वहां पर उपस्थित सैकड़ों लोग व स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जिला अस्पताल में भर्ती किया जा गया है। जहां से कईयों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। वहीं शेष बारातियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर, मधुमक्खी के हमले से छुट्टी मनाने आए और पिकनिक मनाने वाले लोगों की खुशी में थोड़ा खलल अवश्य पड़ा है।

च्छरदानी के सहारे बड़ी मशक्कत के पश्चात लोगों को बचाया गया
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 02बजे जिला रायगढ़ के खरसिया विकासखंड अंतर्गत इको पार्क राम झरना में पिकनिक में शामिल होने के लिए करीब 56 स्कूली छात्र-छात्राएं बस में सवार होकर भेगारी घरघोड़ा से राम झरना इको पार्क आए थे। जब यह बस भुपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर में पहुंचे थे, उसी समय झरने के चहलकदमी किए जाने के दौरान मधुमक्खी का हमला हो गया। वाहन चालक और परिचालक द्वारा बस को कहीं गए हुए थे। इसी दौरान स्कूली छात्र, छात्रा, शिक्षक, शिक्षिकाएं पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। इस हमले में सैकड़ों पर्यटक घायल हो गए। मधुमक्खियों के हमले के दौरान पर्यटकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल ही भूपदेवपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मच्छरदानी के सहारे बड़ी मशक्कत के पश्चात बच्चों को स्कूली बस में बिठा कर घायलों को भूपदेवपुर पुलिस की सहायता से तत्काल ही उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य घायलों को वहां से छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रुप से घायल लोगों को जिला चिकित्सालय  रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि शिक्षक पर अधिक मधुमक्खियों ने हमला किया है।