Loading...
अभी-अभी:

दंतेश्वरी के दर्शन के साथ भाजपा की विकास यात्रा की शुरुवात

image

May 11, 2018

12 मई से दन्तेवाड़ा से प्रदेश के मुखिया रमन सिंह  देवी दंतेश्वरी के दर्शनों के साथ भाजपा की विकास यात्रा की शुरुवात करेंगे विकास की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी दन्तेवाड़ा पहुँच रहे है 20 से 25 हजार की  आमसभा को हाईस्कूल मैदान से मुख्यमंत्री सीधे संबोधित भी करेंगे  विकास के रथ को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाकर प्रदेश की जनता के लिए इस  दिन रवाना भी करेगे पहले चरण में  यह विकास की यात्रा 12 मई से 11 जून तक 1 माह प्रदेश भर में चलेग जहाँ भाजपा 13 वर्षो का विकास जनता को दिखाएगी।

12 मई की विकास यात्रा को लेकर दन्तेवाड़ा में भाजपाई जोर-शोर से शहर भर में  भाजपा के झंडे, विकास  दर्शाते फ्लैक्स, होर्डिंग्स सड़को में चारो तरफ लगा रहे है जिस सभा स्थल से आम सभा को सीएम रमन सिंह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे वह पूरी तरह से वाटर प्रूफ बनाया गया है मंच के चारो तरफ सुरक्षा के जवान चौबीसों घण्टो तैनात रहकर सभा स्थल को सुरक्षा प्रदान कर रहे है खास व्यवस्थाओं के साथ चारो तरफ एलसीडी प्रोजेक्टर  भी लगाये  गये है सड़को में दन्तेवाड़ा से चारो तरफ रास्ते मे पुलिस डियूटी की तगड़ी व्यवस्था की गयी है हर वाहन चेकिंग किया जा रहा है।