Loading...
अभी-अभी:

कोरबाः हाथियों से परेशान लोगों को मतदान के लिए चलना पड़ता है पैदल

image

Apr 23, 2019

लोकसभा सीट के रामपुर व पाली-तानाखार का एक बड़ा हिस्सा हाथियों से प्रभावित है। ऐसे में कई गांवों के लोगों को पैदल चलकर मतदान करने आना पड़ता है। सड़क जंगल के बीच से गुजरने के कारण लोगों में डर बना रहता है। इसे देखते हुए वन अमले को प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के लिए लगाया गया है।

बता दें आज देश में तीसरे चरण का मतदान जारी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल हाथी कुदमुरा परिक्षेत्र के गितकुवारी में घूम रहे हैं। रविवार को चुनाव प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने प्रभावित क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उपाध्याय ने रामपुर, केरवाद्वारी, सेन्द्रीपाली, नोनबिर्रा के साथ-साथ आसपास के लगभग 10 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। हाथी प्रभावित क्षेत्र होने की जानकारी मिलने पर उपाध्याय ने हाथियों से सुरक्षा के लिए सभी संभव उपाय पहले से ही करने कहा।

हाथियों को भागने में जुटी टीम

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम हाथियों के मूवमेंट की जानकारी रखे। आवश्यकता पड़ने पर हाथियों को दूसरी दिशा में भगाने के लिए वन विभाग की समितियों और ढोल पार्टियों को भी सतर्क रखा जाए। इस अवसर पर लायजनिंग अधिकारी एसके गौड़, तहसीलदार मेरिया सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे।