Loading...
अभी-अभी:

अम्बिकापुरः सीएम भूपेश बघेल ने लगाए भाजपा पर गंभीर आरोप

image

Apr 4, 2019

राम कुमार यादव- सरगुजा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में शामिल होने आये  प्रदेश के मुखिया ने विपक्षियों पर तंज कसते हुये  कुछ ऐसा कह गए,  जिससे छत्तीसगढ़ की सियायसत में चुनावी पारा और बढ़ सकता है।  सीएम भूपेश बघेल ने अम्बिकापुर में मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर बहुत गंभीर आरोप लगा डाले हैं। 

नामांकन के पहले सीएम श्री बघेल ने कला केन्द्र में एक सभा को भी संबोधित किया 

सरगुजा लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी खेल साय सिंह ने प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी साथ थे। वैसे नामांकन के पहले सीएम श्री बघेल ने कला केन्द्र में एक सभा को भी संबोधित किया  और पूर्व की भाजपा सरकार पर कई घोटाले के आरोप लगाकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी हवा बनाने का प्रयास किया,  लेकिन उसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी की नक्सलियों से सांठगांठ होने  की बात कही। 

सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डां रमन सिंह की मानसिक संतुलन खोने की बात कही

सरगुजा संसदीय सीट के प्रेमनगर से मौजूदा विधायक और हाल ही मे सरगुजा एवं उत्तरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए गए। खेल साय सिंह के जीत के दावे के साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने इस बार पूर्व सीएम डां रमन सिंह की मानसिक संतुलन खोने की बात कहकर फिर नया राजनैतिक बवाल पैदा कर दिया है। विधानसभा चुनाव में एतेहासिक जीत के बाद कांग्रेस के बडे नेता लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की 11 मे 8 सीट जीतने के दम भर रहे हैं, लेकिन देखना है कि पिछले तीन बार से भाजपा का गढ़ रही सरगुजा लोकसभा में इस बार कांग्रेस सेंध कर पाने में सफल होती है या फिर स्थिति पहले, जैसी बनी रहती है।