Loading...
अभी-अभी:

जांजगीरः सीएम भूपेश ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा, मोदी व रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा

image

Apr 19, 2019

ज्ञान खरे- कल सीएम भूपेश बघेल चुनावी दौरे में जांजगीर पहुँचे। यहां उन्होंने पामगढ़ विधानसभा के कोसला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा, मोदी व रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्री सभा में सरकार की उपलब्धियों की चर्चा कर रहे और नरेंद्र मोदी केवल गुमराह। मोदी की कोई उपलब्धि नहीं है।

भाजपा वाले मोदी के नाम से और मोदी, सेना के नाम से वोट मांग रहे

पिछले तीन साल से प्रदेश में किसानों को बोनस नहीं मिला था, इसके जिम्मेदार मोदी हैं। राहुल गांधी ने जो कहा किया, कांग्रेस का हर वादा पूरा होता है। गरीबों को 35 किलो चावल बोनस, कर्जमाफी हमने किया है। लेकिन भाजपा को छत्तीसगढ़ की खुशहाली, किसान, गरीब की खुशहाली बर्दाश्त नहीं हो रही। भाजपा वाले मोदी के नाम से और मोदी, सेना के नाम से वोट मांग रहे। भाजपा दूसरों के भरोसे है उसकी अपनी उपलब्धि कुछ नहीं है।

कांग्रेस और नक्सलियों के बीच सांठगांठ होने के पीएम के बयान पर कहा, भाजपा और नक्सलियों का साठगांठ रहा है,  इसलिए झीरम घटना घटी। इसलिए वो जांच भी करने नहीं दे रहे। बहुत सारे मामले हैं जिसमें भाजपा के नक्सलियों से सांठगांठ हैं जो प्रमाणित है।