Loading...
अभी-अभी:

वेतन विसंगति दूर करने को लेकर लिपिक संघ हड़ताल पर

image

Sep 23, 2018

सुशील सलाम – वेतन विसंगति दूर करने को लेकर हड़ताल पर चल रहे लिपिकों को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद लिपिकों ने प्रशासन को जो जवाब सौपा है वो शासन प्रशासन की चिंता बढाने वाला है । लिपिकों ने नोटिस का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने मांगे पूरी नही होने तक कार्य पर नही लौटने का स्पष्ठ उल्लेख कर दिया है। लिपिक संघ के द्वारा अब क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी कर दी गई है। 

बता दे कि लिपिक संघ वेतन विसंगति दूर करने को लेकर 1 सितंबर से हड़ताल पर है। लिपिक संघ का कहना है कि यदि सरकार चाहती है कि लिपिक अपनी हड़ताल खत्म कर निर्वाचन कार्य पर लौटे और निर्वाचन कार्य में अपना दायित्व निभाये तो सरकार को लिपिकों की मांग पूरी करनी पड़ेगी अन्यथा लिपिक संघ की हड़ताल जारी रहेगी। लिपिक संघ के सचिव मनोज वैष्णव ने कहा कि लिपिक शासन प्रशासन की रीढ़ की हड्डी है। और लिपिकों के बिना कोई प्रशासनिक कार्य संभव नही है ऐसे में लिपिकों की जायज मांग पूरी की जानी चाहिए।