Loading...
अभी-अभी:

लिपिक कर्मचारी संघ अपनी 2 सूत्रीय मांगो को लेकर 16 दिन की हड़ताल पर

image

Sep 22, 2018

दिलशाद अहमद - सुरजपुर  लिपिक कर्मचारी संघ अपनी 2 सूत्रीय मांगो को 16 दिन भी  हड़ताल पे है और आज सुन्दरकांड पाठ किया जिससे मुख्यमंत्री को सदबुद्धि आये मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से वार्तालाप विफल होने के बाद से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। और  हड़ताल के 16 वें दिन  लिपिक संघ ने अपनी आंदोलन में तेजी लाते हुए पुरे जिले में सुन्दर कांड पाठ किया इनका कहना है की पिछले 37 सालों से विसंगति चल रही है। जिसके चलते उन्हीं के कई साथियों को ज्यादा वेतन मिल रहा है और कई साथियों को कम।

लिपिक इशी वेतन विसंगति को दूर करने पिछले 10 सालों से प्रशासन से अपील कर रहा है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा  कर्मचारी सात सितंबर से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर बैठे हैं लिपिक वर्ग वेतन विसंगति  दो सूत्री  मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इनका कहना है की अटल विकास यात्रा में मुख्यमंत्री जहा जहा जा रहे है हमारे संगठन के लोग उनसे मिल रहे है और अपनी मांग को पूरी करने का निवेदन कर रहे पर अभी तक हमारी मांग पूरी नहीं हुई है इस लिए आज हम लोंगो ने सुन्दर कांड पाठ किया जिससे इस सरकार को सद्बुद्धि मिल सके और हमारी मांग को पूरी करे।