Loading...
अभी-अभी:

मतगणना की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने किया मतगणना स्थल का निरिक्षण

image

Dec 10, 2018

लोकेश सिन्हा : जिला गरियाबंद मे आज मतगणना के संबंध में गणना पर्यवेक्षक, सहायक एवं माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है तथा मतगणना में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। मतगणना 11 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से डाक मतपत्र की गिनती से शुरू होगी। सुबह 8.30 बजे से ईव्हीएम में डाले गये मतों की गिनती प्रारंभ होगी। स्ट्रांग रूम आब्जर्वर व राजनैतिक दलोें की उपस्थिति में सुबह 6.30 बजे खोला जायेगा। 

राजिम विधानसभा में 271 मतदान केन्द्रों के लिए 20 राउण्ड एवं बिन्द्रानवागढ के लिए 297 मतदान केन्द्रों के लिए 22 राउण्ड की गिनती होगी। दोनों विधानसभाओं के लिए 14-14 टेबल लायेंगे। जिले में कुल 4 लाख 22 हजार 537 मतदाता है, जिनमें से कुल 84.3 प्रतिशत यानि 3,54,621 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1 लाख 78 हजार 436 महिलाएं एवं 1 लाख 76 हजार 185 पुरूष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 
वही कलेक्टर श्याम धावड़े ने मिडिया से चर्चा करते हुऐ कहा की मतगणना स्थल मे कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उकरण नही ले जाने की जानकारी दी। मण्डी परिसर में एक मीडिया सेन्टर की स्थापना किया जायेगा, जिसमें प्राधिकार पत्र प्राप्त पत्रकारों की बैठने की व्यवस्था पेयजल, टी.वी. कम्प्यूटर सेट आदि की व्यवस्था रहेगी