Loading...
अभी-अभी:

धमतरी में कांग्रेस की राह मुश्किल, एक के बाद एक कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

image

Apr 23, 2018

विधानसभा चुनाव के पहले ही धमतरी में कांग्रेस की राह मुश्किल नजर आने लगी है यहां एक के बाद एक कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है ऐसे में कांग्रेस की नैया को पार लगाना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है एक ओर जहां पार्टी के दामन छोड़ रहे कार्यकर्ताओं को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता चिंतिंत है तो वहीं कांग्रेस अब पार्टी की साख बचाने की जुगत में जुट गई है।

हालांकि कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़े जाने के मुददे पर भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाये जाने का आरोप लगा रहे है और भाजपा के लोगों को कांग्रेस में शामिल करने की बात कह रहे है तो वही भाजपाईयों ने इसे कांग्रेस की विफलता करार दिया है। 

लेखराम साहू को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान
दरअसल कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने जिले में कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगाने के लिए लेखराम साहू को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी हैं जिसके बाद ये माना जा रहा था कि जिले में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी लेकिन बावजूद इसके पार्टी में गुटबाजी कम नही हुई। यही वजह है कि कमजोर नेतृत्व के चलते अब जिले में लगातार कांग्रेस से जुड़े पंच सरपंच पार्टी का दामन को छोडकर बीजेपी में शामिल हो रहे है। 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर उठे सवाल  
हाल ही में विधानसभा इलाके के मगरलोड सरपंच संघ के अध्यक्ष सहित उपसरपंच और पंचों ने सरकार के विकास कार्याे से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई है उनकी मानें तो भाजपा शासन में, बेहतर ढंग से विकास कार्य हो रहे है लिहाजा वे भाजपा मे शामिल हुए है तो इधर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे है। अगर कार्यकर्ताओ के ऐसे ही पार्टी छोडने का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।

विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का हो सकता है कब्जा 
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पार्टी छोडे जाने मामले पर कांग्रेस जिलाअध्यक्ष कोई भी जानकारी नही होने की बात कर रहे है इसके साथ ही कांग्रेस जिलाअध्यक्ष यह दावा कर रहे है कि आने वाले चुनाव मे जिले के तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होगा। बहरहाल अब देखने वाली बात ये होगी कि आने वाले चुनाव का नतीजा कांग्रेस के पाले में जाता है या फिर बीजेपी के पाले में जाता है।