Loading...
अभी-अभी:

जशपुर जिले के तीनो विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत दर्ज

image

Dec 12, 2018

संतोष गुप्ता - जशपुर जिले के तीनो विधानसभा सीट पर कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है कभी जशपुर और कुनकुरी विधानसभा सीट भाजपा का गढ माना जाता था ऐसे गढ को कांग्रेस ढहाने मे कामयाब हुई है साल 2013 के विधानसभा चुनाव मे जिले की तीनो विधानसभा सीट भाजपा की झोली मे थी वहीं इस बार के चुनाव मे जिले की जनता ने तीनो विधानसभा सीट कांग्रेस की झोली मे डाल दिया है जशपुर विधानसभा मे भाजपा के गोविन्द राम भगत और कांग्रेस के विनय भगत के बीच कड़ा मुकाबला था।

कांग्रेस के विनय भगत को 71963 वोट मिला वहीं भाजपा के गोविन्द राम भगत को 63937 वोट मिला विनय भगत 8027 मतों से जशपुर विधानसभा कांग्रेस के नाम कर लिया जिले के कुनकुरी व पत्थलगांव विधानसभा मे भी भाजपा और कांग्रेस के बीच ही कड़ी टक्कर थी कुनकरी विधानसभा मे कांग्रेस के यू.डी मिंज ने भाजपा के भरत साय को 4293 मतो से पराजित किया यू.डी. मिंज को 69896 मत मिले।

वहीं भरत साय को 65603 मत मिले लगातार सात बार से विधायक रहे पत्थगांव विधानसभा के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह ठाकुर साल 2013 के विधानसभा चुनाव मे भाजपा के शिवशंकर पैंकरा से महज 3909 मतो से चुनाव हार गये थे। इस बार के चुनाव मे भाजपा के ही शिवशंकर पैंकरा को 36686 मतो से हरा कर आठवी बार पत्थलगांव विधानसभा का विधायक बन इतिहास रच दिया शिवशंकर पैंकरा को 59913 मत मिले हीं रामपुकार सिंह ठाकुर को 96599 मत मिले।