Loading...
अभी-अभी:

नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के​ लिए काउंटडाउन शुरू, जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी

image

Dec 24, 2019

रेखराज साहू : नगरीय निकाय चुनाव के मतगणना के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कल सुबह साढ़े आठ बजे से महासमुंद जिले के 6 नगरीय निकायों में तीन नगरपालिका महासमुन्द, बागबाहरा, सरायपाली और तीन नगर पंचायत तुमगांव, पिथौरा और बसना के लिए एक साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। बता दें कि, सुबह साढ़े 8 बजे से सभी दलों के प्रत्याशियों की मौजूदगी के बीच स्ट्रॉंग रूम को खोला जाएगा, जिसके बाद सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती के जाएगी जिसके बाद मतपत्रों की गिनती शुरू होगी।

वार्डों के हिसाब से काउंटिंग टेबल निर्धारित 
प्रशासन ने मतगणना के लिए स्ट्रोंग रूम में वार्डों के हिसाब से काउंटिंग टेबल निर्धारित किया है। जिस निकाय में जितने वार्ड है उतने टेबल के हिसाब से गिनती की प्रक्रिया की जायेगी। प्रत्येक काउंटिंग टेबल पर तीन कर्मचारियों एक सुपरवाइजर और दो सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना  के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के भी पुख्ता इन्तेजाम किये है। पुलिस जवानों के चाक-चौबंद वयवस्था के बीच मतगणना पूरी की जायेगी। बता दे की महासमुंद जिले के 6 नगरीय निकायों में 105 वार्डों के लिए कुल 144 प्रत्याशी मैदान पर है जिनके भाग्य का फैसला कल मतगणना के बाद होगा। 

जिले में 76.92 प्रतिशत हुआ मतदान
निकाय चुनाव में इस बार कुल जिले में 76.92 प्रतिशत मतदान हुए है। मतगणना के पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है। कांग्रेस जहां अपने एक साल के कार्यकाल के आधार पर जिले के सभी पार्षद सीट को 100 प्रतिशत जीतने का  दावा कर रही है वहीं भाजपा बसना और बागबाहरा को छोड़कर 4 निकायों पर अपना कब्जा होने की बात करते दिख रही है।