Loading...
अभी-अभी:

राजनांदगांवः डीकेएस अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ पुनीत गुप्ता का मामला फिर गरमाया

image

Apr 16, 2019

मनोज मिश्ररेकर- छत्तीसगढ़ व्हिसल ब्लोवर संगठन के द्वारा आज राजनांदगांव शहर के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रायपुर के डीकेएस अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार करने का मामला सामने लाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है। 

डॉ पुनीत गुप्ता पर 50 करोड़ के घोटाले का आरोप

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल में डॉ पुनीत गुप्ता के द्वारा 50 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ व्हिसल ब्लोवर संगठन के द्वारा उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। संगठन के द्वारा कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद एवं डीकेएस अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ पुनीत गुप्ता ने अस्पताल अधीक्षक रहते हुए करोड़ों रुपए का घोटाला किया। वहीं एफआईआर होने के बाद वे फरार हो गए हैं। संगठन के द्वारा  कहा गया कि डॉ पुनीत गुप्ता के फरार होने के इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि जब पुनीत गुप्ता की जरूरत होगी, वह सामने आ जाएंगे।

डॉ रमन सिंह अपने फरार दमाद के संपर्क में

यह स्पष्ट है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने फरार दमाद के संपर्क में हैं। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ व्हिसल ब्लोवर संगठन ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके दमाद के संबंध में पूछताछ करने की मांग करते हुए अपने दामाद को फरार करवाने का आरोप भी लगाया है। छत्तीसगढ़ व्हिसल ब्लोवर संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल अधीक्षक रहते हुए डॉ पुनीत गुप्ता ने डीकेएस की जमीन को पंजाब नेशनल बैंक में फर्जी ऑडिट रिपोर्ट करवा कर गिरवी रखते हुए कूट रचना की है। इस मामले में बैंक की संलिप्तता भी दिखाई दे रही है।

संगठन के सदस्य ने पुनीत गुप्ता की डॉक्टरी डिग्री को भी संदेह के दायरे में बताया

संगठन के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों सहित तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जो कि वित्त विभाग भी संभाल रहे थे, उनके खिलाफ भी मामले में संलिप्तता बताते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है। संगठन के सदस्य ने पुनीत गुप्ता की डॉक्टरी डिग्री को भी संदेह के दायरे में बताया है। वहीं रसूखदार ससुर और परिवार के चलते अब तक गिरफ्तारी से बचने का भी आरोप संगठन के द्वारा लगाया गया है। इसके साथ ही डीकेएस अस्पताल में की गई फर्जी नियुक्तियों को तत्काल रद्द करने, परिसर में डॉ पुनीत गुप्ता द्वारा आवंटित दुकानों को रद्द करने सहित अन्य मामलों की जांच कर कारवाई करने की मांग की गई है।