Loading...
अभी-अभी:

मजदूरों ने रैली निकाल कर किया कलेक्ट्रेट का घेराव, समान काम-समान वेतन की मांग

image

Mar 8, 2019

सुशील सलाम- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर मजदूरों ने शहर में रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नितियों की तीखी भत्सर्ना की। इस बीच मजदूरों को पुलिस ने कलेक्ट्रेट के पहले ही अस्थायी बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड संजय पराते ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार मजदूर विरोधी हैं, जिसके चलते श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र औऱ राज्य सरकारें मजदूर परस्त न होकर मालिक परस्त बन गई है। इसलिए आज हर वर्ग के मजदूरों को शोषण का शिकार होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों को काम करने में प्राथमिकता दिया जाना चाहिए

संजय पराते ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चुनाव में आदिवासी, किसानों के मुद्दों ने भाजपा को परास्त किया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की विदाई होगी। उन्होंने कहा कि हर बार मजदूर आंदोलन करते है और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौपते है, लेकिन प्रशासन के साथ कोई बातचीत नहीं होती है। स्थानीय लोगों को काम करने में प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। दूसरे प्रदेश से लोग आकर यहाँ के लोगों का रोजगार छीन रहे हैं। हालांकि श्रमिकों के गुस्से को देखते हुए जिला प्रशासन त्रिपक्षीय वार्ता के लिए तैयार हो गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट में श्रमिक नेताओं, श्रम विभाग और जिला प्रशासन की बैठक बुलाई गई है।