Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस के द्वारा जिले स्तर की समस्याओं को लेकर किया गया प्रदर्शन

image

Jun 28, 2018

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के द्वारा आज जिला मुख्यालय में जिले स्तर की समस्याओं को लेकर ऋचा जोगी और देवव्रत सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया इन दौरान कलेक्टोरेट घेरने निकले जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को पुलिस ने 100 मीटर पहले ही बेरिकेट्स लगा कर रोक लिया  इस दौरान कार्यकर्ताओ की पुलिस के साथ  के साथ जमकर झूमाझटकी भी हुई और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

संयुक्त कलेक्टर मार्कण्डे ने मौके पर पहुंच ज्ञापन लिया और जल्द से जल्द सभी समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया  छतीसगढ़ जनता कांग्रेस के द्वारा जिले के किसानों को धान के 3 साल के बोनस राशि, 21 सौ रुपये समर्थन मूल्य दिए जाने, फसल बीमा की राशि तत्काल प्रभाव से प्रदान करने  बेरोजगार युवकों को मुद्रा लोन में आ रही बैंको के द्वारा गुमराह करने से लेकर वन अधिकार पट्टा, ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़को के लिये सम्बंधित ठेकेदारो के खिलाफ जांच करवा कर कड़ी कार्यवाही समेत 13 मांगो को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया था।

प्रमुख रूप से जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजित जोगी की बहु ऋचा जोगी, देवव्रत सिंह शामिल हुए थे देवव्रत सिंह ने भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा जहा इतने सालों से सत्ता में होने के बाद भी किसानो, बेरोजगारों के हित मे काम नही कर रही है तो वही कांग्रेस एक कमजोर विपक्षी पार्टी साबित हुई है जो सरकार को इन सब मुद्दों में घेरने में नाकाम रही है।