Loading...
अभी-अभी:

मुंगेली विधानसभा के चुनाव प्रभारी अर्जुन तिवारी की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी ने की समीक्षा बैठक आयोजित

image

Jan 19, 2019

रोहित कश्यप - छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लहर के बाद भी मुंगेली विधानसभा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा विधानसभा चुनाव में आए इस परिणाम को लेकर मुंगेली विधानसभा के चुनाव प्रभारी अर्जुन तिवारी की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक समीक्षा बैठक आयोजित की इस बैठक में विधानसभा प्रत्याशी रहे राकेश पात्रे  एवं अन्य पदाधिकारियों ने चार वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व विधायक चुनाव मंगेशकर, जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा दुर्गा बघेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव दुर्गा बघेल एवं उमेश धृतलहरे के खिलाफ  भीतरघात करने की शिकायत की।

दो नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

जिस पर आम सहमति से निर्णय लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा कर अनुमोदन किया  है वही दो कार्यकर्ता  लक्ष्मी भास्कर एवम शब्बर वोहरा को तत्काल  6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्काषित कर दिया गया है।

कृष्णा दुर्गा बघेल को दिया झंडारोहण करने की जिम्मेदारी

इस पूरे कार्यवाही में दिलचस्प बात यह है कि  जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा दुर्गा बघेल को राज्य सरकार ने मुंगेली में झंडारोहण करने की जिम्मेदारी दी है इसी बीच पार्टी से  निष्कासित करने की अनुशंसा के बाद से  कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है हालांकि आखिरी फैसला पीसीसी को करनी है जिसके प्रमुख सीएम भूपेश बघेल खुद है  और सामने में लोकसभा चुनाव भी है इस स्थिति में इस मामले पर आखिरी फैसला क्या होगा  यह  देखने वाली बात होगी।