Loading...
अभी-अभी:

‘डोनेशन ऑन व्हील्स’ निभा रहा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका

image

May 4, 2020

रायपुरः कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देशन पर संचालित ‘डोनेशन ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम से जुड़कर समाज सेवी व स्वयं सेवी संस्थाएं और शहरवासी हर जरुरतमंदों तक सहायता पहुंचा रहे हैं। जिला प्रशासन के इस मिशन से तन्मयता से जुड़े 15 युवाओं का ग्रुप आभास फाउंडेशन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इस ग्रुप के दिन की शुरुआत नगर निगम के सभी आठों जोन के ढाई हजार सफाई कर्मियों को नाश्ता कराने से होती है।

हर दिन लगभग 150 पैकेट पका हुआ भोजन

ग्रुप के सदस्य नाश्ता वितरण कार्य के बाद शहर की कॉलोनियों व आवासीय परिसरों पर दौड़ रहीं ‘डोनेशन ऑन व्हील्स’ की गाड़ियों पर अर्थदान व अन्नदान के संकलन में जुट जाते हैं। शाम को वापस आकर सभी गाड़ियों के वालंटियर्स दिनभर की संपूर्ण जानकारी जिला प्रशासन को प्रदान कर घर लौटते हैं। यह ग्रुप जिला प्रशासन के आपातकालीन खान-पान केंद्र में भी सहयोग प्रदान करता है। ग्रुप के कुछ सदस्य हर दिन लगभग 150 पैकेट पका हुआ भोजन सुबह-शाम दोनों समय आपातकालीन खान-पान केंद्र को उपलब्ध कराता है।