Loading...
अभी-अभी:

राजनंदगांवः भाजपा की जीत के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुंचे डॉ. रमन सिंह

image

May 29, 2019

मनोज मिश्ररेकर- पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र राजनंदगांव पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुंचे थे । इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

राजनांदगांव लोकसभा सहित प्रदेश में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह आज राजनंदगांव पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके बेहतर मेहनत की वजह से अच्छे परिणाम आने की बात कही। वहीं प्रदेश में हुई इस बड़ी जीत को कार्यकर्ताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की वजह बताया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में 50% से ज्यादा वोट भाजपा को मिले हैं।

भूपेश बघेल को वीर सावरकर के इतिहास की जानकारी नहीं

इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि भूपेश बघेल को वीर सावरकर के इतिहास की जानकारी नहीं है। राजनंदगांव लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार संतोष पांडे के जीतने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से रूबरू होने डॉ रमन सिंह स्थानीय भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ राजनीतिक चर्चा करने के बाद आगामी नगरी निकाय चुनाव में जुड़ जाने की नसीहत कार्यकर्ताओं को दी गई।