Loading...
अभी-अभी:

मतदान आते ही राजनैतिक दलों का चुनाव प्रचार अभियान तेज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे जगदलपुर

image

Dec 16, 2019

आशुतोष तिवारी : निगम चुनाव के लिए मतदान की ताऱीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है। वैसे ही सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी भी चुनाव प्रचार में जगदलपुर पंहुचे हुए है। विक्रम उसेण्डी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह बस्तर के दो उपचुनाव कांग्रेस धांधली कर जीती है, इस बार भी निकाय चुनाव मे सरकार धांधली करने से बाज नही आ रही है, सरकार प्रशासनिक अमला का दुरपयोग करते हुए साजिश के तहत भाजपा के प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर रही है। और निकाय चुनाव जीतने के लिए चुनाव की प्रणाली मे परिवर्तन करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव करनावा चाहती है और जनता से महापौर चुनने का अधिकार भी छिन ली है, और मतदान भी ईवीएम मशीन से नही बल्कि मतपत्र से करा रही है। जिससे चुनाव निष्पक्ष रूप से होने के कोई आसार नही लग रहे है।

इसके अलावा विक्रम उसेण्डी ने कहा कि प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा खुलेआम धमतरी जिले वासियो को धमकी दे रहे है कि अगर कांग्रेस को वोट नही दोगे तो जिले के विकास कार्यो का पैसा सुकमा जिले मे खर्च कर दिया जायेगा । इस बयान का भाजपा पूरजोर विरोध करती है औऱ इसकी चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है। विक्रम उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव जीतने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से हर तरह के कथकण्डे अपना रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सारे हथकंडे अपना ले लेकिन निकाय चुनाव मे ज्यादा से ज्यादा सीटो पर भाजपा चुनाव जीतेगी। और जगदलपुर नगर निगम के 48 वार्डो मे से 30 से अधिक वार्डो मे भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीतकर आयेंगे और नगर मे अपनी सरकार बनायेंगे।