Loading...
अभी-अभी:

कोरबाः पहाड़ से गिरकर हुई एक हाथी की मौत, केंदई रेंज में विचरण कर रहा था 30 हाथियों का दल  

image

Dec 21, 2019

कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत जुनापारा के समीप एक हाथी का शव मिला है। हाथी की मौत की खबर से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि केंदई रेंज में विचरण कर रहे 30 हाथियों में से एक हाथी की मौत हो गई है। हाथी की मौत का कारण पहाड़ से गिरना बताया जा रहा है। कटघोरा वनविभाग के एसडीओ अरविंद तिवारी ने बताया कि हाथी के मरने की वजह ऊँचाई से गिरना प्रथम दृष्टिया लग रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा

हाथी के शरीर मे गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि हाथी वयस्क था। शनिवार को कटघोरा और पोड़ीउपरोडा के पशु चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वन विभाग के अफसरों ने विवेचना प्रारंभ कर दी है। हाथी की मौत की खबर पाते ही डीएफओ संत, एसडीओ अरविंद तिवारी व रेंजर अश्वनी चौबे मौके पर पहुंचे।