Loading...
अभी-अभी:

बलरामपुर में 3500 पोलिंग कर्मचारी अधिकारी नियुक्त, दो हजार पुलिस जवान तैनात

image

Nov 19, 2018

सुनील पासवान : दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव 2018 की प्रक्रिया आज यहां बलरामपुर मुख्यालय पूरी करते हुए सभी मतदान दलों को रवाना कर दिया गया। सुबह 5 बजे से ही गहमागहमी के घर आलम में मतदान दल प्रशासन द्वारा दी गई व्यवस्थाओं के मद्देनजर रवाना हुए।

घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र शामली विधानसभा के चुनाव पुनदाग जो झारखंड सरहद से बिल्कुल सटकर लगता है वहां के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर हीरालाल नायक ने बताते हुए कहा कि बलरामपुर जिले में निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं निर्विवाद हो इसके लिए सारी तैयारियां हमने पूरी कर ली है। 

उन्होंने बताया कि 35 सौ पोलिंग कर्मचारी अधिकारी नियुक्त किया गया है दो हजार पुलिस जवान भी इसमें लगाए गए हैं। आपातकाल की स्थिति में 107 एवं हमने सभी सेक्टर अधिकारियों को दे रखा है। वह किसी भी परिस्थिति में ईवीएम मशीन की गड़बड़ी में पहुंचकर अपनी सेवाएं दे पाएंगे।