Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस के अंदरूनी कलह खुल कर आ रहे सामने जमकर की जा रही गुटबाजी

image

Aug 18, 2018

दिलशाह अहमद - चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुल कर सामने आने लगी है कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी की एकजुटता को लेकर चाहे जितना दावा करे लेकिन पार्टी में गुटबाजी थामने का नाम नहीं ले रही है अभी ताजा घटना की बात करें तो सूरजपुर के कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव के भाई विन्धेश्वर शरण सिंह ने प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विन्धेश्वर शरण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी की वे अपने निजी कारणों से कांग्रेस जिला अध्यक्ष से इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन बताया यह जा रहा है की उन्होंने प्रेमनगर विधायक और उनके प्रतिनिधि की वजह से इस्तीफा दिया है उनका बयान भी इसकी पुष्टि करता है प्रेस कांफ्रेंस में विन्धेश्वर शरण सिंह ने प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह पर आरोप लगाया की 2014 के लोक सभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस का विरोध किया था जिसकी वजह से इस क्षेत्र में कांग्रेस बहुत पीछे थी।

विधायक प्रतिनिधि नरेश राजवाडे पर आरोप लगाया की वे कांग्रेस को हारने का काम किया था जिसकी वजह से उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है जो व्यक्ति पार्टी में नहीं है वे विधायक प्रतिनिधि कैसे हो सकता है उन्होंने अपने बड़े भाई और नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव की जमकर तारीफ़ की लेकिन पार्टी के कार्यशैली पर सवाल उठाये है साथ ही विन्धेश्वर शरण सिंह ने जोगी कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा की अगर अजीत जोगी अपने कार्यकाल में जनता हित के लिए काम किये होते तो आज कांग्रेस की स्थिति बेहतर होती।