Loading...
अभी-अभी:

सूखा राहत के लिए भटक रहे जिले के किसान

image

May 15, 2018

बेमेतरा जिला के किसान आज भी सूखा राहत जैसी योजनाओं की राशि के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर है जहां बीते साल की राशि अभी तक नही मिल पाई है ऐसा नही है की किसानों ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत नही कराया।

अधिकारियों को बार-बार बोलने के बाद और कार्यालयों के चक्कर काटने पर भी किसानों को कोई लाभ नही मिल पाया है दरअसल पूरा मामला बेमेतरा जिला के थानखम्हारिया क्षेत्र के ग्राम रामपुरा गांव का है जहाँ के सैकड़ो किसानों को  सूखा राहत की राशि नही मिल पाई है जिसके लिए यहाँ के किसान साल भर से अधिकारी और कार्यालय के चक्कर काट रहे है।

किसानों की मानें तो उसने बीते साल भी कलेक्टर से शिकायत की गई जिसमें कलेक्टर ने तहसीलदार को किसानों को सुखा राहत की राशि देने निर्देश दिया था मगर साल बीत जाने के बाद भी अभी तक किसानों को राशि नही मिल पाई है।

बीते साल अधिकारियों की लापरवाही कर किसानों के नाम और खाता को गलत कर दिया गया था जिसकी शिकायत किसानों ने कलेक्टर से किया जिसपर कलेक्टर ने किसानों को राहत का भरोसा दिलाया उसके बाद से किसान तहसीलदार पटवारी और sdm के चक्कर काट रहे है मगर अभी तक किसानों को कोई राशि नही मिल पाई है।

सुखे की वजह से जिले के किसान परेशान हो रहे है वहीं बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी राशि नही मिल पा रही है किसानों ने कलेक्टोरेट पहुंच कर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई।