Loading...
अभी-अभी:

किसानों के साथ किया जा रहा है खाद्य छल

image

May 16, 2018

डौंडी  के कोटागांव सोसायटी में  किसानों के साथ  किया  जा रहा है  छल खाद  की जगह  ढेला  युक्त  जमा  हुआ खाद वितरित  किया जा रहा है।

एक और  प्रदेश सरकार विकास का ढोल पीटने में कोई  कसर नही छोड़ रही हैं  वहीं  दूसरी ओर  लोगों को  परेशानीयो के सीवा कुछ  भी  हाँथ  नहीँ  लग रहा है ।

वही डौंडी मे ताजा मामला  किसानों  को  को खाद के जगह  पत्थर देने  का  आ रहा है आपको बता दें कि  खेतीहार किसानों  के  लिए  डौंडी  के कोटागाँव मे खाद गोदाम का निर्माण  कराया  गया  है जहाँ पर  खादो को रख कर लगभग  10 गाँव  के हजारों  किसानों  को खाद  का वितरण  कराया  जाता  है।

परन्तु  इन्हीं  किसानों   को  खाद वितरण  के  दौरान  दिन भर कड़ी  धूप मे बैठाया जा रहा है सोसायटी के द्वारा  किसानो  के लिए  बैठने के लिए  भी कोई व्यवस्था  नहीं कराई  गई  है  जब दिन भर कड़ी धूप  में  इंतज़ार  के बाद  किसान के खाद  लेने  का इंतज़ार  खत्म  होता है  तो  उनको पता चलता  है कि  उनको पूरी तरह से पत्थर जैसे  जमा हुआ पुराना  खाद  मिलता है तो ऐसे में किसान की खुशी आँसूओ मे तब्दील  हो आती है।

जिससे  साफ हो जाता है की खाद की गुणवत्ता  पर भी सवालिया  निशान लगाने  की  बात  कोई झूठी नहीं  होगी ऐसे मे  कोटागाँव  सोसायटी  मे  किसानों  के  साथ  खाद  वितरण  के नाम  पर  सिर्फ़  ठगी की जा रही है।

किसान मजबुरी में  खाद ले रहा है  ताकि  खाद ॠण पर  मील सके किसान  खाद इस लिए  डालता है  कि खेती मे फसल अच्छी  हो और पैदावार  अच्छी  हो पर कोटागाँव  सोसायटी  के  माध्यम  से वितरण किया  गया है  खाद छिड़कने  के  लायक  ही नहीं  है  जिससे  किसानों  को  आगे चलके परेशानियां हाँथ  लगेगी।