Loading...
अभी-अभी:

कवर्धाः पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया अलग-अलग चार चुनावी सभा को संबोधित

image

Dec 17, 2019

प्रदीप गुप्ता - कवर्धा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। रमन सिंह शाम लगभग 5 बजे कवर्धा पहुंचे। जहां अलग-अलग चार चुनावी सभा को संबोधित किया। शहर के नवीन बाजार, कैलाश नगर, ठाकुर पारा व भारत माता चैक में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जम कर निशाना साधा। साथ ही भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल का जमकर गुणगान किया। 15 साल में लोगों के लिए पीने का साफ पानी, सीसी रोड सहित कई जरूरी काम किये हैं।

डॉ. सिंह ने सीएम पर लगाया आरोप

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि झूठे वायदे करके सत्ता हासिल कर लिये, लेकिन साल भर बाद भी अपने वायदे पूरा नहीं कर पाये हैं। झूठ के बल पर सरकार चला रहे हैं। उन्होंने दावा किया इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में कवर्धा सहित प्रदेश भर में भाजपा फिर से सत्ता में आयेगी तथा कमल खिलेगा। डॉ. सिंह ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब बंदी का वायदा किया था, लेकिन आज शराब का ही रेट बढा दिया है, शराब दुकान खुलने का समय भी बढ़ा दिया गया है। आज मदिरा प्रेमियों को शराब टैक्स देना पड़ रहा रहा है। वहीं कवर्धा में शराब ठेकेदार को पार्षद का टिकट दिये जाने पर कहा कि यह उनका (सीएम) शराब प्रेम ही है।