Loading...
अभी-अभी:

गौरेलाः चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने लोगों से मांगा समर्थन

image

Apr 22, 2019

बालकृष्ण अग्रवाल- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बिलासपुर लोकसभा के गौरेला में चुनावी सभा को संबोधित किया। जहां पर डॉ रमन ने बिलासपुर और कोरबा लोकसभा के भाजपा प्रत्यासियों के लिए लोगों से अपना समर्थन मांगा और प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की।

छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को वोट देने के लिए पछता रही है

दरअसल कल चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह चुनाव प्रचार में बिलासपुर लोकसभा के गौरेला में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जहां पर डॉ रमन सिंह ने भाजपा से बिलासपुर और कोरबा लोकसभा के प्रत्यासियों के लिए जनता से वोट मांगा। वहीं डॉ रमन ने राज्य सरकार के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा है कि 100 दिन के अंदर ही छत्तीसगढ़ की जनता को, कांग्रेस को वोट देने का पश्चाताप हो रहा है। डॉ. रमन ने दावा किया है कि प्रदेश की 11 लोकसभा सीट इस चुनाव में हम जीतेंगे।

भूपेश खुद अपराधी है, और दूसरों को आइना दिखा रहे हैं

वहीं भूपेश बघेल के साध्वी प्रज्ञा सिंह को आदतन अपराधी वाले बयान पर रमन ने पलटवार करते हुए कहा है कि हिंदुस्तान के 28 राज्यों में अकेला मुख्यमंत्री है भूपेश बघेल, जो जमानत पर है। भूपेश खुद अपराधी है, जो जेल गया, वह दूसरों को आइना दिखा रहे हैं। पहले खुद अपना चेहरा साफ देख लें। वहीं डॉ रमन सिंह ने दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व वाले उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें दिग्विजय ने कहा था कि हिंदुत्व शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं है। उस पर रमन ने कहा है कि यह दिग्विजय का सबसे बड़ा अपराध है। दिग्विजय हिन्दू आतंकवाद को परिभाषित करने वाले देश के पहले आदमी हैं। जो हिन्दू लोगों पर आरोप लगाने का दुस्साहस किया है। चुनाव में इसका नतीजा दिखेगा।

मरवाही में बीजेपी नेता चंद्रिका तिवारी की मौत और बिलासपुर में बच्चे के अपहरण के मामले में डॉ. रमन ने कहा, छत्तीसगढ़ में सिर्फ बदलापुर की राजनीति चल रही है, प्रशासन कांग्रेस के हाथ से निकल गया है। वहीं डॉ रमन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लेकर कटाक्ष किया तो केंद्र सरकार की योजनाओं की जमकर सराहना की।