Loading...
अभी-अभी:

बिलासपुरः देवी दर्शन करने पहुंचे अरुण साव, मांगा सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद

image

Mar 25, 2019

डब्बू ठाकुर- इन दिनों हर तरफ चुनावी माहौल नज़र आ रहा है। कहीं चुनाव के लिए टिकट मिलने पर नेता खुश हो रहे हैं, तो कहीं टिकट न मिलने पर बौखला रहे हैं। जिन्हें टिकट मिला, वे निकल पड़े देवी-देवताओं को मनाने के लिए। लोगों की भलाई का आशीर्वाद मांगने के लिए मंदिरों के चौखट पर माथा टेक रहे हैं।

चुनावी माहौल ने नेताओं को बनाया धार्मिक

ऐसा ही एक नजारा था कोटा बिलासपुर का। जहां बिलासपुर लोकसभा सीट से मुंगेली निवासी अरुण साव को भारतीय जनता पार्टी  का टिकट मिल गया। टिकट मिलने के बाद वे सीधे  कोटा रतनपुर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी की दर्शन करने के लिए पहुंचे। जहां पर दर्शन पूजा अर्चना के पश्चात उन्होंने बिलासपुर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद मांगने से भी नहीं चूके। दर्शन के पश्चात वे सीधे महामाया ट्रस्ट के कार्यालय में पहुंचे। जहां पर रतनपुर  मंडल के  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात कुछ देर कार्यालय में चर्चा करने के उपरांत वे गिरजाबंद  हनुमान मंदिर गए। जहां पर पूजा अर्चना कर, वहां से वे बिलासपुर लौट गए। लगता है चुनावी माहौल ने नेताओं को बहुत धार्मिक बना दिया है।