Loading...
अभी-अभी:

सरकार का लोक सुराज अभियान है ढकोसला : पी.एल.पुनीया

image

Mar 20, 2018

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी.एल.पुनीया आज अपने एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगाव पहुंचे साथ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री चरण दास महंत उपस्थित थे। एक दिवसीय दौरे के दौरान पी.एल.पुनीया ने राजनांदगांव पहुंचकर पत्रवार्ता की जहाँ उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की भाजपा प्रदेश में 65 सीट की बात कही है लेकिन जनता भाजपा के वादों से परेशान हो गई है, वहीं भाजपा सरकार के लोक सुराज अभियान को ढकोसला बताया है जिसके कारण कांग्रेस इस बार 70 सीट से भी अधिक विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेगी और सरकार बनायेगी। 

वही प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने नवरात्री के इस पावन पर्व पर छत्तीसगढ की जनता को बधाई व शुभकामनाऐ देते हुए कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही है। 
राजनांदगाव में पी.एल.पुनीया के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री चरण दास और जिले के 3 विधायकों सहित जिले के पार्टी कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। 

वहीं इस प्रेसवार्ता के बाद पी.एल.पुनीया भूपेश बघेल सहित सभी विधायक जिले के कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों सहित ग्राम टेकाहल्दी मे आयोजित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी कार्यक्रम में शामिल होंने के बाद दोपहर डोंगरगढ जाकर माँ बम्लेश्वरी माँ के दर्शन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करने के बाद शाम को रायपूर के लिए रवाना होंगे।