Loading...
अभी-अभी:

जगदलपुरः फ्लैक्स और होर्डिंग्सं की बढ़ते तादात से शहर की शोभा रही बिगड़

image

Apr 23, 2019

आशुतोष तिवारी- नगर निगम की लापरवाही से जगदलपुर शहर में अवैध रूप से लगे फ्लैक्स और होर्डिंग्सं हटने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। इससे शहर की सुंदरता तो खराब हो ही रही है, साथ ही शहर में हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। दरअसल शहर के चौक चौराहों सहित डीवाईडरों में नगर निगम के नियमों को ताक में रखकर बडी संख्या में होर्डिग्सं फ्लैक्स, झण्डे लगाये हैं। बेतरतीब तरीके से लगे इन होर्डिग्सं से अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बावजुद इसके निगम के अधिकारी अवैध रूप से लगे इन होर्डिग्सं मालिकों पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें श्रेय देने में लगे हुए हैं।

होर्डिग्सं की वजह से राहगीरों की दुर्घटना की आंशका भी बढ गई

शहर के कुम्हापारा चौक से लेकर कोतवाली चौक और मुख्य चौक चौराहों में सडक के बीच बने डीवाईडरों में विभिन्न तरह के आयोजनों के फ्लैक्स होर्डिग्सं लगाये गये हैं। वह भी निगम से बिना अनुमति लिये। बेतरतीब तरीके से लगाये गये इन होर्डिग्स की वजह से शहर की सुंदरता खराब होने के साथ राहगीरों की दुर्घटना की आंशका भी बढ गई है। ऐसे ही अवैध रूप से लगे होर्डिग्सं से दुर्घटना का शिकार हुए शहर के निवासी बादशाह खान ने बताया कि कुछ महीने पूर्व ही शहीद पार्क राह से गुजरने के दौरान एक होर्डिगं हवा में उड के उनको लगी थी। जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई थी। इस घटना के तत्काल बाद उन्होंने निगम के अधिकारीयों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन इस घटना से सीख लेने की बजाय निगम के अधिकारी बिना कोई कार्यावाही करे पैसों के लालच में इन होर्डिग्सं मालिकों को श्रेय दे रहे हैं। जिस वजह से शहर में धडल्ले से अवैध रूप से होर्डिग्सं और फ्लैक्स डीवाईडरों में लगाया जा रहा है।

होर्डिग्सं के मालिकों से निगम के अधिकारियों द्वारा पैसे वसूले जाने का आरोप

स्थानीय निवासी बादशाह खान का कहना है कि दरअसल शहर में अवैध रूप से लगे इन होर्डिग्सं के मालिकों से निगम के अधिकारियों द्वारा पैसे वसूले जाते हैं। जिस वजह से शिकायत होने के बावजुद अधिकारी इन पर किसी तरह की कार्रवाई करने से बचते हैं। फिलहाल निगम के महापौर ने आंचार संहिता हटते ही नये नियम लागू कर शहर के डीवाईडरों और चौक चौराहों पर होर्डिग्स, फ्लैक्स और झण्डे लगाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है औऱ इन नियमों को कडाई से पालन कराने का दावा किया है।